इतिहास एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण जयपोर शहर कोरापुट से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो लोग ओडिशा के समृद्ध इतिहास की गहराई में उतरना चाहते हैं, उनके लिए यह यह आदर्श जगह है। विरासत शहर जयपोर का इतिहास सूर्यवंशी राजा विक्रम देव के शासनकाल से आरंभ होता है। इस शहर में अनेक पुराने महल व मंदिर तथा अन्य विरासत स्थल हैं, जो बीते युग की वसीयत के रूप में विद्यमान हैं। शहर के तीन बेहद प्रसिद्ध मंदिर तीन विभिन्न दिशाओं में स्थित तीन पहाड़ियों पर स्थित हैं जो क्रमशः भगवान जगन्नाथ, भगवान शिव एवं स्वामी विवेकानंद को समर्पित हैं। इस शहर में संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है, जहां लोग उड़िया, तेलुगू, हिंदी एवं बंगाली जैसी विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। जयपोर का एक मुख्य आकर्षण बागरा जलप्रपात है जो कोलाब नदी पर स्थित है।

यह तीन झरनों का समूह है, जो 30 फुट की ऊंचाई से गिरता है। पिकनिक के लिए यह एक उपयुक्त जगह है जहां पर आदिवासियों के गांवों में ट्रैकिंग, हाइकिंग एवं नेचर वॉक के विकल्प भी उपलब्ध हैं। 

अन्य आकर्षण