नारकंडा नेचर कसौली से लगभग 130 किमी दूर है। यह समुद्र तल से लगभग2,708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ाें सहित प्रकृति के सुंदरदृश्य देखने को मिलते हैं। सर्दियों में जब यहां बर्फ जम जाती है, तो यह स्कीइंग हबबन जाता है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम पर्यटकों के लिए यहां लघु स्कीइंग पाठ्यक्रमआयोजित करता है। पर्यटक यहां निकट में स्थित हाटू माता मंदिर भी देख सकते हैं। यह भीएक प्रसिद्ध स्कीइंग लोकेशन है, जो स्प्रूस और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है।
नारकंडा की यात्रा का सबसे अच्छा समय पतझड़ का समय है। इस समय मौसमबहुत ठंडा नहीं रहता है। पास की हाटू चोटी से प्रकृति का और सुंदर नजारा दिखाई पड़ताहै। हाटू चोटी नारकंडा से भी ऊंची है। इसे सेब प्रदेश हिमाचल का प्रवेश द्वार भी कहाजाता है।

अन्य आकर्षण