मोतियों की प्रचुर उपलब्धता के कारण मोतियों के शहर के नाम से विख्यात तूतुकुड़ी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण सुन्दर लेडी ऑफ स्नोज बैसिलिका है जिसमें पुर्तगाली शैली की वास्तुकला के चिह्न मिलते हैं। नीले तथा सफेद रंगों से चित्रित इस भव्य संरचना का निर्माण 1713 ई. में किया गया था। पर्यटक यहाँ आने के बाद शहर के केन्द्र में स्थित शिव मन्दिर का भी दर्शन कर सकते हैं। एक अन्य आकर्षण यहाँ विश्व का सबसे प्राचीन बन्दरगाह है जिसका इतिहास बहुत प्राचीन है और साथ ही यह पुर्तगालियों के साथ व्यापार का केन्द्र भी था। अनेक तटों तथा पार्कों से युक्त तूतुकुड़ी प्राचीन तथा नवीन दृश्यों का मिश्रण है। यहाँ विशेष रूप से देखने योग्य स्थानों में हार्बर बीच पार्क, राजाजी पार्क, रोश पार्क तथा नेहरू पार्क हैं। पर्ल सिटी बीच तथा मुथू नगर न्यू बीच सर्वाधिक लोकप्रिय तथा पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र हैं जहाँ विश्राम करते हुए प्रकृति का आनन्द लिया जा सकता है। सूखे फलों तथा नारियल के दूध से निर्मित स्वादिष्ट मैकरून का आनन्द लिये बिना तूतुकुड़ी का पर्यटन अधूरा रहता है।स्थानीय लोगों के अनुसार कोरकाई का प्राचीन शहर (आधुनिक तूतुकुड़ी) 2000 वर्ष से अधिक मुक्ता मछली पकड़ने तथा जलीय जीवों के व्यापार का केन्द्र रहा है।

अन्य आकर्षण