यदि आप पत्थरए जूटए पीतल या तांबे से बनी देवताओं की मूर्तियों को खरीदना चाहते हैंए तो इसके लिए कांचीपुरम सबसे अच्छी जगह है। पर्यटक जूट से बने उत्पादए आभूषण रखने के डिब्बे और सुसज्जित नक्काशीदार मोमबत्ती स्टैंड भी खरीदकर निशानी के रूप में घर ले जाते हैं।

शहर से घर ले जाने के लिए खरीदी जा सकने वाली अन्य वस्तुओं में फलों की टोकरी और सजावटी सामान हैं। आप दुकानदारों से मोलभाव कर सकते हैंए जो आमतौर पर कांचीपुरम और इसके समृद्ध इतिहास के बारे में पर्यटकों से बात करके खुश होते हैं।

यहां मंदिरों की संख्या को देखते हुएए कांचीपुरम भारत में पूजा के सामान और मंदिरों से जुड़े अन्य उत्पादों को खरीदने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। हालांकि यह शहर छोटा हैए फिर भी यहां बेहतरीन बाज़ार और अच्छे मार्ग हैंए जो पर्यटकों को कांचीपुरम और उसके समृद्ध व रंगीन इतिहास का विस्तार में अनुभव करवाते हैं।

कांचीपुरम के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले कांची कुडिल से भी आप कुछ सुंदर हस्तशिल्प की वस्तुएं ले सकते हैं। यहां लगने वाली शिल्प प्रदर्शनियों और कलात्मक मेलों में भीए आप छोटी.मोटी वस्तुओं के साथ.साथ स्वादिष्ट दक्षिण.भारतीय खाद्य.पदार्थों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अन्य आकर्षण