शहर का रीजनस साइंस सेंटर (क्षेत्रिय विज्ञान केन्द्र) यहां के कुछ सबसे दिलचस्प देखने वाली जगहों में से एक है। शहर में जवाहर नगर, खानपाड़ा स्थित इस सेंटर की स्थापना 15 मार्च, 1994 को आम लोगों के बीच विज्ञान की लोकप्रियता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से की गयी थी। यहां दिखाई जाने वाली विज्ञान से संबंधित 3डी फिल्में बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी रोमांचित कर देती हैं तथा यहां स्थित बटरफ्लाई कार्नर में आर रंग-बिरंगी तितलियों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। इतना ही नहीं यहां एक एक्वेरियम भी है, जिसमें तैरती अजब अनूठी अलग-अलग प्रजाती की मछलियां सैलानियों को बेहद पसंद आती हैं। बच्चों के लिए यहां विशेष रूप से एक स्थान बनाया गया है, जहां वे खेल-खेल में विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसलिए गोवाहाटी आने वाले सभी पर्यटकों को इस साइंस सेंटर में अपने बच्चों के साथ तो जरूर आना ही चाहिये। इन तमाम खूबियों के अलावा इस विज्ञान केन्द्र में बहुत सी गैलरी भी है, जहां समय-समय पर विज्ञान से जुड़ी प्रर्दशनियां भी लगाई जाती हैं। यह केन्द्र बहुत सारी शैक्षिक क्रिया-कलापों और कार्यक्रमों का भी आयोजन कराता रहता है।  

अन्य आकर्षण