अपने सफेद रेतीले समुद्री तटों और ऐतिहासिक विरासत के साथए पोर्ट ब्लेयरए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रवेश द्वार है। यह शहर अंडमान और निकोबार द्वीपों की राजधानी भी है और पर्यटकों के लिये एकदम उपयुक्त स्थल है। इसके घुमावदार समुद्री तटों के किनारे कई इको फ्रेंडली बीच और रिसॉर्ट हैंय जहां नौका विहारए तैराकीए स्नोर्कलिंगए समुद्री परिभ्रमण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के कई विकल्प उपलब्ध हैं। एबरडीन बाज़ार इस शहर का मुख्य स्थल और सांस्कृतिक केंद्र है। यहां के भोजनालय और होटल ज्यादातर इसी क्षेत्र के आस.पास हैं। इस बाजार से पोर्ट ब्लेयर में प्रवेश और निकास के सभी स्थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

यहां का मुख्य बस स्टेशन इस बाजार के पश्चिम में स्थित है और हवाई अड्डा दक्षिण पश्चिम की ओर। यहां का प्रमुख यात्री घाट श्द फीनिक्स बे जेट्टीश् यहां से उत्तरपश्चिम की ओर एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पोर्ट ब्लेयर में तमिल और बंगाली भाषियों की बहुत अधिक आबादी हैए इसलिए इन दोनों संस्कृतियों का प्रभाव यहां स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह बहुत साफ.सुथरी और शांत जगह है। अगर बारिश की अनियमिता को छोड़ दिया जाए तो पोर्ट ब्लेयर में मौसम आमतौर पर बेहद सुखद होता है।

जिन्हें लंबी सैर पसंद हैए उनके लिए समुद्र का किनारा चहलकदमी हेतु एक आदर्श स्थल है। यहां की एक और दिलचस्प विशेषता यहां के गोलगप्पे हैंए जिन्हें बेचने वाले आपको पोर्ट ब्लेयर की सड़कों के किनारे आसानी से नज़र आ जाएंगे। उत्तर भारत में बिकने वाले गोलगप्पों से बिलकुल अलगए यहां पर उनका एक अलग ही स्वाद मिलेगाए जिसे मसालेदार मसले हुए आलूए प्याज और तीखे पानी से बनाया जाता है।

पोर्ट ब्लेयर एक छोटी जगह है। इसमें जो दर्शनीय स्थल हैंए उन्हें एक दिन में घूमा जा सकता है। जब आप पास के द्वीपों पर जाते हैं तो आपको पोर्ट ब्लेयर से शुरूआत करनी चाहिए। यहां की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था काफी अच्छी है। आप अपनी आवश्यकतानुसार निजी टैक्सी या बस भी बुक कर सकते हैं।

अन्य आकर्षण