लक्ष्मणपुर गांव का एकांत समुद्र तटए नील द्वीप जैटी से 2 किमी दूरए उत्तर में स्थित है। यह समुद्री तट सफेद रेत से बना है। यहां उथला पानी मौजूद होने के कारण यह स्नॉर्कलिंग और कोरल रीफ का अध्ययन करने के लिए यह एक आदर्श तट है। यहां पर कई कोरल और समुद्री जीवों के खोल तट पर बिखरे हुए मिल जाते हैंए जिन्हें आगंतुक स्मृति चिन्ह के रूप में एकत्र कर सकते हैं। सनबाथिंग और स्विमिंग यहां की अन्य प्रमुख गतिविधियां हैं। इस समुद्र तट से शाम के वक्त सनसेट का बेहतरीन नज़ारा देखने को मिलता है। लक्ष्मणपुर बीच पर प्राकृतिक तौर पर निर्मित एक चट्टान हैए जिसे स्थानीय लोग श्हावड़ा ब्रिजश् कहते हैं। इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय लोअर टाइड के दौरान होता हैए क्योंकि इस समय पीछे हटने वाला समुद्र अपने खजाने से कई रहस्यों को छोड़ जाता है।
 

यह वह समुद्र तट हैए जहां अक्सर मछुआरों को अपनी दैनिक जीवन यापन के लिए नावों से मछली पकड़ते देखा जा सकता है। लक्ष्मणपुर बीच अपने पास के भरतपुर समुद्र तट से बहुत बड़ा और लंबा है। आपको दिसंबर और मई के महीनों के बीच यहां की यात्रा की योजना बनानी चाहिएए क्योंकि इस समय आप इस द्वीपसमूह के सुखद मौसम का आनंद ले सकते हैं।

अन्य आकर्षण