अंडमान का बर्ड आइलैंड या चिड़िया टापू समृद्ध मैंग्रोव जंगलों की एक कालीन की तरह हैए जहां पक्षियों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। यह इको पार्कए दक्षिण अंडमान द्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर मौजूद हैए और यह पोर्ट ब्लेयर से 28 किमी की दूरी पर स्थित है। पोर्ट ब्लेयर से चिड़िया टापू के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। बर्डवॉचिंग के अलावाए यह स्थान अपने पिकनिक स्पॉटए ट्रेकिंग ट्रेल्स और शानदार सूर्यास्त के लिए भी प्रसिद्ध है। अपनी समृद्ध और विविध वनस्पतियों और जीवों के कारण यह टापू एक जैविक उद्यान के रूप में जाना जाता हैए जिसे पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए।

चिड़िया टापू का एक अन्य मुख्य आकर्षण यहां का सनसेट.प्वाईंट है। यह तट बंगाल की खाड़ी में दूर.दूर तक फैला है। सूर्य इस समुद्र को कई रंगों में रंग देता हैए जिनमें लाल और स्वर्ण रंगों की विविध प्रतिछाया होती हैय जो समुद्र के समीप बिताए गए आपके समय को यादगार बनाता है। चिड़िया टापू में एक छोटा चिड़ियाघर भी हैए पर्यटकों को इसका लुफ्त अवश्य लेना चाहिए।

अन्य आकर्षण