![यरकौड झील](/content/dam/incredibleindia/images/places/yercaud/yercaud-yercaud-lake-175.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1800.600.jpeg)
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
इस पर्वतीय स्थल में पर्यटकों के लिए यरकौड झील असाधारण आकर्षणों में से एक है। यह पेड़ों और बगीचों से घिरा एक विशुद्ध जलाशय है। तमिलनाडु के पर्वतीय नगरो में प्राकृतिक रूप से निर्मित एकमात्र यह झील, इस पर्यटन क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर उच्च स्थान प्रदान करती है।
इस झील को एमराल्ड लेक और बिग लेक भी कहा जाता है। इस तटीय क्षेत्र में पर्यटक नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। यहां चप्पू और मोटर वाली नाव दोनों उपलब्ध हैं। झील के किनारे एक हिरण पार्क और एक लीज़र पार्क हैं, जहां पर्यटक आराम से घूम सकते हैं। लेट कर आसपास की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। हिरण पार्क में विशेष रूप से बच्चों के बीच लोकप्रिय है। यहां हिरण, हंस, हम्सटर और मोर बड़ी संख्या में पाये जाते हैं। बच्चों के खेलने के लिए यहां काफी जगह उपलब्ध है। झील में एक तैरता फव्वारा भी है, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाता है। यह पार्क शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाता है।