
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
यरकौड झील से सिर्फ 3 किमी दूर स्थित, किलियूर झरना एक जलप्रपात है, जो लगभग 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। ये झरने पूर्वी घाट के शेवारॉय पहाड़ियों से निकल किलियूर घाटी में गिरते हैं। घाटी में, पर्यटक नौका विहार और तैराकी जैसी मज़ेदार जल गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। मानसून के बाद इन झरनों की खूबसूरती बेहद आकर्षक होती है। पानी के स्तर में वृद्धि होने से इनकी सुन्दरता असीमित होती हैं। पहाड़ियों में स्थित यरकौड झील और आसपास के अन्य जलाशयों से इन झरनों में पानी गिरता है। रोमान्च प्रेमियों को भी यह जगह खूब लुभाती है, क्योंकि वे झील से प्रपात(फॉल) तक ट्रेक कर सकते हैं। साथ ही सभी हरे भरे विशुद्ध परिवेश और सुखद मौसम का आनंद भी ले सकते हैं। अधिकतम चुनौती के लिए, वे झील से पहाड़ियों की तह तक घने जंगलों के रास्ते ट्रेकिंग कर सकते हैं।