शहर के बाहरी इलाके में स्थित, मंगलनाथ मंदिर पर्यटक सर्किट के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है। मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव या महादेव हैं, जिनकी पूजा दूरदराज से यहां आकर भक्त करते हैं। मत्स्य पुराण के अनुसार, मंगलनाथ मंदिर को मंगल का जन्म स्थान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल के दौरान, मंदिर मंगल ग्रह के स्पष्ट अवलोकन के सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक और खगोल विज्ञान के अध्ययन के लिए सटीक स्थान था। क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित, इस मंदिर के बारे में लोगों का यह विश्वास है कि यह मंदिर सैलानियों को उनकी नकारात्मक ऊर्जा और समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आगंतुक यहां से पवित्र क्षिप्रा नदी के सुरम्य और मनोहारी दृश्य देख सकते हैं।

अन्य आकर्षण