गुजरात-राजस्थान सीमा पर गुजरात के बनासकांठा जिले में, उदयपुर से लगभग 190 किमी दूर जेसोर स्लॉथ भालू अभयारण्य, विलुप्ति की कगार पर खड़े स्लॉथ भालू का घर है। इसका नाम जेसोर पहाड़ी के नाम पर पड़ा है, जो गुजरात की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। अभयारण्य 180.66 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैली है और लुप्तप्राय कई पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की प्रजातियों का घर है। यहां तेंदुआ, रीसस मकैक, भारतीय सिवेट कैट, पोर्क्युपाइन (साही). लोमड़ी, धारदार लकड़बग्घा और जंगली सूअर आदि पाए जा सकते हैं। यह कुछ दुर्लभ प्रजातियों सहित कई प्रकार के पक्षियों का घर भी है। इस क्षेत्र को मई 1978 में एक वन्यजीव अभयारण्य(वाइल्डलाइफ सेन्कचुरी) के रूप में घोषित किया गया था और यह, ये रेगिस्तान और जंगल के बीच एक बफर का काम करके अरावली के ईकोसिस्टम के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून और सर्दियों के बाद का है।

अन्य आकर्षण