उदयपुर से चार घंटे की दूरी पर 1444 में बना भगवान विष्णु का भव्य और प्राचीन चारभुजा (चार हाथों वाला) मंदिर है।

राजसमंद जिले के गरभोर गांव में बने हुए इस मंदिर की दीवारों पर भागवत कथाओं को दर्शाती हुई तस्वीरें बनी हैं। यहां पर शीशे के काम का एक बढ़िया नमूना देखने को मिलता है और इसे चूने के मोर्टार और संगमरमर से बनाया गया है। मंदिर के दर्शन करना एक शांतिपूर्ण अनुभव है और उदयपुर की यात्रा के दौरान यहां ज़रूर जाना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि मंदिर की रक्षा के लिए 125 से अधिक लड़ाइयां लड़ी गईं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि पांडव यहां रखी मूर्ति की पूजा किया करते थे। महाभारत में भी इस मंदिर का उल्लेख मिलता है।

अन्य आकर्षण