तवांग और उसके आसपास के लोगों के वस्त्रों पर पाए जाने वाले रंग और डिज़ाइन, अरुणाचल प्रदेश की विभिन्न जनजातियों और उनकी जीवन शैली के प्रतीक हैं, और उनमें विविधता उनकी जनजाति की भिन्नता के कारण पाई जाती है। कुछ खास प्रकार के कपड़े और आभूषणों का उपयोग. उस परिवार की सामाजिक स्थिति और उपलब्धियों को दर्शाता है। कपड़े पर मौजूद डिजाइन, ज्यादातर बस्ती के आसपास के क्षेत्रों के परिदृश्य, वनस्पतियों और जीवों की आकृतियों को दर्शाते हैं। यहां के कपड़ों का डिज़ाइन ज्यामितीय आकार के होते हैं, जो काफी जटिल होते हैं और उनका एक अपना सांकेतिक अर्थ होता है। दरी बनाना मोनपा जनजाति की विशेषता है, जिसमें वे ड्रैगन, पुष्प और ज्यामितीय शैली में बेहद सुंदर प्रतीतों की बुनाई करते हैं। हालांकि यह उत्पाद दैनिक जीवन में उपयोग के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन आज यह यहां की महिलाओं का प्रमुख व्यवसाय बन चुका है।

अन्य आकर्षण