![मयानी पक्षी अभयारण्य](/content/dam/incredible-india-v2/images/default/incredbleindia-placeholder.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.512.288.jpeg 480w,
/content/dam/incredible-india-v2/images/default/incredbleindia-placeholder.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1200.491.jpeg 768w,
/content/dam/incredible-india-v2/images/default/incredbleindia-placeholder.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1800.737.jpeg 1200w)
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
यदि आकाश में उड़ते रंग-बिरंगी पक्षी आपको आकर्षित करते हैं, तो मयानी पक्षी अभयारण्य निश्चित रूप से आपको पसंद आयेगा। महाराष्ट्र के सबसे अधिक महत्वपूर्ण वन्य जीवन क्षेत्रों में से एक मयानी पक्षी अभयारण्य, सतारा से महज 65 किमी की दूरी पर स्थित है। करीब 400 से अधिक पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के घर के नाम से मशहूर यह मनोरम स्थल भारत की प्रमुख बर्ड सेंचुरीज में गिना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक पक्षियों को देखने और उनकी फोटो खींचने के अलावा हाईकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। फ्लेमिंगोज, नार्थन शोवलर, स्टोर्क और किंगफिशर जैसे पक्षी यहां सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इनके अलावा कीट-पतंगों की विभिन्न प्रजातियां, भांति-भांति के जानवर और औषधीय गुणों वाले महत्वपूर्ण पौधे भी यहां प्रचुरता में पाये जाते हैं। इस पक्षी अभयारण्य में सर्दियों के मौसम में विदेशी पक्षी भी भारी संख्या में प्रवास के लिए आते हैं। यहां का अनछुआ प्राकृतिक सौंदर्य दुनियाभर के तमाम पर्यटकों तथा पक्षी विज्ञानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।