राँची के गोंडा हिल्स में रॉक गार्डन एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है जहां पर्यटक कई मनोरंजक गतिविधियों जैसे नौका-चालन, अंतरिक्ष की सवारी और डरावने शो का आनंद उठा सकते हैं। बच्चों के साथ जाने का एक आदर्श स्थान है, एक ही चट्टान को तराश कर सुंदर पार्क को उकेरा गया है और यह चारों तरफ़ कांके डैम झील के शांदार दृश्य को दर्शाता है। इस पार्क में एक छोटा सा हैंगिंग ब्रिज (पुल) और मानव निर्मित झरना भी है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। पार्क की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सुबह और शाम का होता है, जब यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का दर्शन किया जा सकता है। सूर्यास्त बिंदु इस पार्क में सबसे अधिक समय तक रहता है और यह क्षण फोटोग्राफी का एक अनुकूल वातावरण बनाता है। पार्क में बच्चों के लिए एक विशेष खेल का मैदान है, मनोरंजन के कई साधन हैं और एक फूड पार्लर भी है। पार्क के भूत बंगला या हॉरर पार्क में जा कर पर्यटक सबसे रोमांचकारी अनुभव प्राप्त कर सकते हैं, जिसे मिस्र के पिरामिड जैसी संरचना के तहत स्थापित किया गया है।

अन्य आकर्षण