झारखंड के आदिवासी समुदाय विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुओं को बनाने में कुशल होते हैं। जो जातीय हस्तशिल्प खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए कई विकल्प हैं। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ट्राइब्स इंडिया नाम से एक स्टोर चलाया है, जो रांची के महात्मा गांधी रोड पर सैनिक मार्केट में है। यह स्टोर झारखंड के स्थानीय आदिवासियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। यदी आप स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित असली हस्तशिल्प खरीदना चाहते हैं तो आप राँची के ऊपरी बाज़ार में गांधी खादी भंडार अवश्य जाएं। झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव लैक मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंट फेडरेशन लिमिटेड ने कुसुम एम्पोरियम के नाम से एक स्टोर स्थापित किया है, जो आदिवासी कलाकृतियों को खरीदने के सबसे उप्युक्त जगहों में से एक है। पर्यटक राँची में उत्तम जनजातीय आभूषणों की खरीदारी भी कर सकते हैं जिसमें हार, अंगूठी, चूड़ी, कंगन और सुंदर डिजाइन पैटर्न में बनाए गए पायल शामिल हैं।

अन्य आकर्षण