अमादुबी ग्रामीण पर्यटन गांव उन प्रतिभाशाली आदिवासी कलाकारों का केंद्र है, जो पारंपरिक पैटकर स्क्रॉल चित्र के लिए प्रसिद्ध हैं। इस गांव में लगभग 54 चित्रकारों के परिवार बस्ते हैं, जो पत्तों और पेड़ों की छाल से बने स्क्रॉल पर महाकाव्यों, लोककथाओं और ग्राम जीवन के दृश्यों को चित्रित करने में कुशल हैं। इस कलाकार केंद्र की यात्रा पर्यटकों के लिए समृद्ध अनुभव का एहसास कराती है। वे सीधे तौर पर कलाकारों के घरों का दौरा कर सकते हैं और आकर्षक पैटकर स्क्रॉल चित्रों के विस्तृत संग्रहण से अपने लिए कुछ चुन सकते हैं। कलाकार इस सदियों पुरानी पारंपरिक कला का अनुसरण कर रहे हैं। उनका कौशल और कला की नज़ाकत अद्वितीय है। यह गांव पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ ब्लॉक में है और झारखंड के जातीय कलाकारों का केंद्र है।

अन्य आकर्षण