राँची से लगभग 60 किलोमीटर दूरी पर स्थित देवरी मंदिर ने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की है। वह देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए कई बार यहां आए। यह मंदिर झारखंड की 10 वीं और 11 वीं शताब्दि की समृद्ध विरासत के गर्व की याद दिलाता है। मंदिर का भव्य वास्तुकला पर्यटकों के लिए एक विज़ुवल चित्रण मुहय्या कराता है। इसकी बलुआ पत्थर की दीवारें विभिन्न देवी-देवताओं की विशेषताओं वाले विवरणों के साथ सुशोभित हैं। स्थानीय लोग मंदिर को सोलहभुजी मंदिर के रूप में संदर्भित करते हैं क्योंकि इसमें सोलह शस्त्र वाली देवी दुर्गा की मूर्ति है जो 700 साल पुरानी बताई जाती है। मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय मार्च में होली के त्योहार के दौरान होता है, जिसे बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

अन्य आकर्षण