हलचल भरे सरकारी दफ्तरों के बीच में हरे-भरे खूबसूरत ईको पार्क, इकोलॉजिकल पार्क या राजधानी वाटिका, शहर के केंद्र में है। 5 हेक्टेयर के विस्तार में फैला यह पार्क दो भागों में विभाजित है।

पहले भाग में आरामदायक चहलकदमी के लिए लगभग 1,445 मीटर में फैली एक खुली जगह और 1,191 मीटर का जॉगिंग ट्रैक है। इसके अलावा बच्चों के लिए तैराकी और झूला कॉर्नर बने हुए है। यहां एक मनोरंजन क्षेत्र भी है जहां आप एक्वा ज़ोर्बिंग का भी लुत्फ उठा सकते है। यहां की एक दिलचस्प जगह कैक्टस स्मृति है। इसमें सुबोध गुप्ता की कलाकृतियां हैं, जिनमें रसोई के बर्तन, कांटे, चम्मच, कटोरे आदि रखे गए हैं। यहां राजा शैलेश की एक ऐसी मूर्ति है, जिससे लोगों की नज़र ही नहीं हटती। इस मूर्ति का निर्माण कलाकार रजत घोष ने किया है। वहीं पार्क के दूसरे भाग में मार्ग है, जहां भगवान बुद्ध के जीवन के विभिन्न चरणों की विशेषताएं दिखाई गई हैं। यहां सुरंग के अंदर एक गोल रैंप भी है। यहां स्थित एक झील में, बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है।

अन्य आकर्षण