श्री धर्मस्थल मंजूनाथेश्वर शैक्षणिक सोसाइटी द्वारा अगस्त 1989 में स्थापित प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान का एसडीएम कॉलेज का ध्येय देश की विज्ञान तथा कला की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करना है। यह राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध है। यह कर्नाटक सरकार के आयुष विभाग और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान से संबंधित स्नातक तथा स्नातकोत्तर कार्यक्रम संचालित करता है। यह कॉलेज आधुनिक सुविधाओं के साथ लड़कियों एवं लड़कों के लिए अलग आवास प्रदान करता है। जिन पर्यटकों की रुचि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में है, उन्हें अवश्य यह संस्थान देखने अवश्य जाना चाहिए। वहां जाने से योग की प्राचीन तकनीकों से संबंधित निस्संदेह उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। इस संस्थान ने योग में रुचि रखने वालों के लिए मेंगलूरू को एक प्रसिद्ध स्थान बना दिया है तथा अपने छात्रों को निरंतर मूल्यवान शिक्षा प्रदान कर रहा है। 

अन्य आकर्षण