कोलकाता के निवासियों के लिए शंख एक विशेष महत्व रखता है। इसका उपयोग धार्मिक समारोहों से लेकर घर के सजावट के सामान बनाने तक कई प्रकार से किया जाता है। घर की आंतरिक सजावट की वस्तुएं बनाने के लिए इन समुद्री कौड़ियों पर सुंदर नक्काशी की जाती है। इसके अलावा शादियों में बंगाली महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली चूड़ियां भी शंख से तैयार की जाती हैं।शंख से अनेक प्रकार की वस्तुएं बनाने का शिल्प बंगाल में बहुत अधिक प्रसिद्ध है। चूंकि ये शंख बहुत ही शुभ माने जाते हैंए इसलिए इन पर देवीण्देवताओं की कई तरह की उत्कृष्ट तस्वीरें उकेरी जाती हैं। पर्यटक यहां पर गहनेंए सीप से आभूषणए चम्मचए कांटे और टेबल लैंप जैसी चीजें खरीद सकते हैं। शंख और सीप की वस्तुएं खरीदने के लिए कुछ लोकप्रिय स्थानों में बिष्णुपुरए मुर्शिदाबादए मालदा और नादिया प्रमुख हैं।

अन्य आकर्षण