कावरत्ती के उत्तर में स्थित कल्पेनी द्वीप में समुद्र के तुफान के साथ  आने वाले प्रवाल या मूंगे के मलबों का एक बड़ा संग्रह है जो इसके पूर्वी और दक्षिण पूर्वी तटों पर भी फैला हुआ है। यह माना जाता है कि 1847 में एक प्रचंड तूफान ने इन तटों पर विशाल मूंगा पत्थर फेंके थे। रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह द्वीप तैराकी, स्नोकेलिंग और रीफ-वॉकिंग के रोमांचक आश्चर्य प्रदान करता है। यहां पर डोंगी, नौकायन, और पेडल बोट पर पानी के खेलों का आनंद लिया जा सकता है। इस द्वीप की एक सुंदरता अलौकिक है और यह विशेष रूप से आकर्षक तब लगता है जब सूर्य का प्रकाश पानी पर पड़ता है, जिससे यह एक लाख बेरूजों की चमक फैलाता है। द्वीप का एक प्रमुख आकर्षण है टिप बीच जिसमें सफेद रेतीले तटों पर लिपटी हरे रंग की झील है। एक 37 मीटर ऊंचा लाइटहाउस द्वीप के आकर्षण को और बढ़ाता है। तिलक्कम और पिट्टी के दो छोटे टापुओं और चेरियाम के निर्जन द्वीप के साथ, कल्पेनी एक एकल प्रवालद्वीप बनाता है।

अन्य आकर्षण