थिन्नकरा का शानदार द्वीप, बांगरम द्वीप के पास स्थित है और इसके खूबसूरत समुद्र तट और प्राकृतिक दृश्य इसे लक्षद्वीप के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। चूंकि इस अश्रु-आकार के द्वीप की मुख्य भूमि से संपर्क सीमित ही है और यहां कोई भी इंसान नहीं रहता है, यह अपनी प्राकृतिक नहीं है, इसलिए यह अपने प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखने में कामयाब रहा है। इसकी मुलायम सफेद रेत,  निर्मल, स्वच्छ समुद्र तट, जीवंत प्रवाल और अंतहीन नीले समुद्र की अनछुई सुंदरता को देखना एक शानदार अनुभव हो सकता है। इस द्वीप पर दुर्लभ पगडंडियां हैं और लगभग एक निजी स्वामित्व वाले द्वीप का एहसास यहां आकर होता है और ताड़ के पेड़ों के बीच समुद्र तटों पर आराम किया जा सकता है। आप सुंदर तटों पर धूप भी सेंक सकते हैं या तट पर वालीबॉल के खेल का आनंद ले सकते हैं।पानी के खेलों के प्रेमियों के लिए, द्वीप एक बेहतरीन स्थल है,  क्योंकि इसका एकदम स्फटिक की तरह साफ है और यहां का समुद्री जीवन इसे स्नॉकेलिंग, डोंगी पर सैर और स्कूबा-डाइविंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। रात में, समुद्र तट पर लेट कर एक अरब तारों को अंधकारमय आकाश को जगमगाते हुए देख सकता है।

अन्य आकर्षण