गंगटोक स्थित फ्लावर एक्जीबिसन सेंटर, में लगने वाली सलाना फूलों की प्रदर्शनी बेहद प्रसिद्ध है। क्योंकि वैसे तो पूरे साल पर्यटक यहां आकर ब्लू वेंड आर्किड्स, कैलोसिया, क्रिसेंथेमम (गुलदाऊदी का फूल) और पैप्स जैसे सुदंर फूलों का दीदार कर सकते हैं, लेकिन इस वार्षिक फ्लावर शो में विशेष रूप से आर्किड की कई बेहद खूबसूरत किस्मों को भी देखा जा सकता है। यही पर एक कृत्रिम तालाब भी बना है, जिस पर एक छोटी सी पुलिया बनाई गयी है। यह जगह पर्यटकों के बीच फोटो प्वाइंट के रूप में खासी चर्चित रहती है। राज्य सरकार इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए सिक्किम के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी लोगों को आमंत्रित करती है। यहां एक और चीज पर्यटकों का ध्यान आकर्षित है। वो है विक्टोरियन काल की याद दिलाता व्हाइट मैमोरियल हाल। इस बेहद खूबसूरत व्हाइट हाल को उसका यह नाम सिक्किम के पहले राजनितिक अधिकारी क्लाउड व्हाइट से मिला। खास ब्रिटिश वास्तु शैली में बनी इस इमारत के ठीक ऊपर एक गोलचक्र बना है, जिस पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित की गयी है। सन 1960 तक इस हाल में क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। यह स्थान रंग-बिरंगे पेड़-पौधों से घिरा है और यहां धूमने आने का सबसे अच्छा समय अप्रैल-मई है।

अन्य आकर्षण