![गुरुद्वारा बंगला साहिब](/content/dam/incredibleindia/images/places/delhi/delhi-gurdwara-bangla-sahib-10.jpg/jcr:content/renditions/cq5dam.web.1800.600.jpeg)
क्षमा करें, हमें आपकी खोज से मेल खाने वाली कोई भी चीज़ नहीं मिली।
हलचल से भरे इस बाजार के बीच एक शांत स्थान है, गुरुद्वारा बंगला साहिब, जो संभवतः कनॉट प्लेस का सबसे लोकप्रिय आकर्षण है। एक मील की दूरी से ही इसका धूप में चमकता सुनहरा गुंबद दिखाई देता है। जैसे ही आप इसके परिसर में प्रवेश करते हैं, आपको एक अद्भुत शांति की भावना का एहसास होता है। इसके गर्भगृह में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, आप गुरुद्वारे के शांत और खूबसूरत तालाब के चारों ओर टहल सकते हैं। इसकी अन्य प्रमुख विशेषताओं में है, रसोई का क्षेत्र, एक बड़ी आर्ट गैलरी और एक स्कूल। यहां आने वाले भक्तों को लंगर (पवित्र भोजन) खिलाया जाता है। यह भोजन उन गुरुसिखों द्वारा तैयार किया जाता है जो यहां काम करते हैं। किंवदंती है कि गुरुद्वारे का यह क्षेत्र एक समय में जयसिंहपुरा महल था, जो अम्बर का शासक राजा जय सिंह का निवास स्थान था। कहा जाता है कि सन् 1664 में, सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर कृष्ण साहिब, इस महल में रहे थे।