कार्तिगई दीपम

कार्तिगई दीपम दीवाली का दक्षिण भारतीय संस्करण है। रोशनी का यह त्योहार, कार्तिगई नाम के तमिल महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस त्यौहार के दौरान सजावटी दीपक जलाए जाते हैं और विशेष मिठाइयाँ बना कर दावतें दी जाती हैं ताकि लोग अपने परिवार और दोस्तों की आवभगत कर सकें।

कार्तिगई दीपम

जलक्रीड़ाएँ

कई समुद्र तट स्थित होने के कारण, चेन्नई जलक्रीड़ाओं का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है। स्कूबा डाइविंग करनी हो या सर्फिंग अथवा बनाना बोट की सवारी का आनंद लेना हो, एक यह सब चेन्नई के आसपास के इलाकों में उपलब्ध है। वाटर स्कीइंग, वेक बोर्डिंग, नी बोर्डिंग, नौकायन, स्पीड बोट सवारी, डबल ट्यूब सवारी और पैरासेलिंग कुछ अन्य मुख्य खेल हैं जिनका आनंद एक पर्यटक यहां ले सकता है। कोवेलॉन्ग अपने प्राचीन समुद्र तटों के लिए जाना जाता है और जलक्रीड़ा के प्रति उत्साही लोगों को शानदार अवसर प्रदान करता है।

जलक्रीड़ाएँ

अन्ना प्राणी उद्यान

अन्ना प्राणी उद्यान दक्षिण पूर्व एशिया में मौजूद सबसे बड़े प्राणी परिसरों में से एक है। यह लगभग 602 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। स्तनधारियों की लगभग 40 किस्में, 20 पक्षी प्रजातियां और 14 प्रजातियों के सरीसृप इस उद्यान में रहते हैं। इसमें कई सरीसृप जैसे मगरमच्छ, तारा कछुआ, विभिन्न प्रकार के सांप, छिपकली आदि भी पाए जाते हैं। यहाँ कुछ प्रसिद्ध प्रवासी पक्षी भी रहते हैं और इस चिड़ियाघर में कुछ दुर्लभ पक्षी भी मौजूद हैं जिनमें विभिन्न प्रकार के सारस, सारस, बगुले आदि शामिल हैं। एक तितली पार्क के अलावा इस चिड़ियाघर में पशु कल्याण, अनुसंधान, पशु चिकित्सा सेवाओं, बागवानी और स्वच्छता कार्य के संचालन के लिए भी विभिन्न प्रकल्प कार्यरत हैं। यह उद्यान 1976 में स्थापित किया गया था और इसे 1985 में सार्वजनिक रूप से खोला गया था।

अन्ना प्राणी उद्यान

इलियट बीच

इलियट का सुन्दर समुद्र तट लोकप्रिय मरीना बीच के दक्षिणी किनारे पर जारी स्थित है। इस क्षेत्र में तीन प्रसिद्ध धार्मिक प्रतिष्ठानों के स्थल मौजूद हैं: वेलंकन्नी चर्च (नागपट्टिनम में चर्च की तरह), अष्ट लखमी मंदिर (देवी लक्ष्मी के आठ अलग-अलग अवतारों को समर्पित मंदिर), और अरुपदई विदु की ग्रेनाइट से बनी मूर्ति (भगवान मुरुगन के छह विशेष रूप)। इसके अतिरिक्त यहाँ विभिन्न अन्य मंदिर भी हैं जहां पर्यटक आध्यात्मिकता और समुद्री किनारे का आनंद एक साथ महसूस कर सकते हैं। इलियट बीच को बेसेंट नगर बीच भी कहा जाता है। पर्यटक इस समुद्र तट पर कई प्रकार के रेस्तरां और फास्ट फूड केंद्रों द्वारा पेश किए गए व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।

इलियट बीच

खरीदारी

चेन्नई में खरीदारी के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। इनमें उच्च श्रेणी के बुटीक, कला, शिल्प, स्मृति चिन्ह और वस्त्र शामिल हैं। कांजीवरम साड़ियों और सोने के आभूषणों की खरीदारी के लिए टी नगर जाया जा सकता है, चमड़े के सामानों, पुरुषों और महिलाओं के कपड़ों व सस्ते जेवरों के लिए पौण्डी बाजार, तथा ब्रांडेड दुकानों और बुटीक के लिए कादर नवाज़ खान रोड। सोकारपेट उत्तर भारतीय शैली के कपड़ों के लिए, तो रिची स्ट्रीट इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए लोकप्रिय है। अन्नासलाई स्पेंसर प्लाजा मॉल के लिए प्रसिद्ध है, जो शहर के सबसे पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में से एक है। वहीं नल्ली पारंपरिक रेशम साड़ी के लिए जाना जाता है। चेन्नई में कई तरह के मॉल स्थित हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी उपलब्ध हैं।

इस शहर में ख़रीदने लायक सबसे अच्छी चीज़ों में से एक प्रसिद्ध तंजौर पेंटिंग, एक स्वदेशी कला रूप है, जो आपके घरों के अंदरूनी हिस्सों को सुशोभित करने में शानदार भूमिका निभा सकती है। लकड़ी की नक्काशी इस शहर की एक विशेषता है और आप यहाँ विभिन्न फर्नीचर और घरेलू सजावट वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। चेन्नई टोकरी और संबंधित उत्पादों के लिए भी जाना जाता है, जो ताड़ के पेड़ों के साथ-साथ बांस के तने, बेंत, घास और नरकट से बनाए जाते हैं। लकड़ी के छाल के अलावा यहाँ के कारीगर नारियल के रेशों का उपयोग करके टोकरी, रस्सी, चटाई जैसे अन्य उत्पाद भी बनाते हैं। चेन्नई के मंदिरों में की गई पत्थर की नक्काशी यहाँ का एक उत्कृष्ट आकर्षण है, और पर्यटक उन नक्काशियों को प्रदर्शित करती हुई हुए मूर्तियों जैसे स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहाँ कई अद्वितीय दस्तकारी के सामान उपलब्ध हैं जो खरीदे जा सकते हैं। चेन्नई में खरीदारी के लिए और भी कई वस्तुएँ हैं, जिनमें उच्च श्रेणी के बुटीक, कला, शिल्प, स्मृति चिन्ह और वस्त्र शामिल हैं। कांजीवरम साड़ियों और सोने के आभूषणों की ख़रीदारी के लिए टी नगर जाया जा सकता है, चमड़े के सामानों, पुरुषों और महिलाओं के लिए कपड़े और सस्ते आभूषणों के लिए पौण्डी बाजार, और ब्रांडेड दुकानों और बुटीक के लिए कादर नवाज़ खान रोड। सोकारपेट उत्तर भारतीय शैली के कपड़ों के लिए लोकप्रिय है तो वहीं रिची स्ट्रीट इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के लिए लोकप्रिय है। अन्नासलाई स्पेंसर प्लाजा मॉल के लिए प्रसिद्ध है, जो शहर के सबसे पुराने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में से एक है। नल्ली से पारंपरिक रेशम साड़ी खरीदी जा सकती है। चेन्नई में कई तरह के मॉल स्थित हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय ब्रांड भी उपलब्ध हैं।

खरीदारी