जालना एक ऐसा लोकप्रिय आध्यात्मिक स्थल है जो अलग-अलग धर्मों के लोगों को यहां पर मौजूद मंदिरों की यात्रा के लिए आमंत्रित करता है। इसे संत रामदास स्वामी का जन्मस्थान कहा जाता है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम के जन्म के समय ही जन्मे थे। नव नवमी के दौरान, यहां एक उत्सव आयोजित किया जाता है जो इस क्षेत्र के सभी ओर से पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटक शहर से लगभग 25 किमी दूर स्थित श्री गणेश मंदिर में भी जा सकते हैं। इसे गणेश चतुर्थी के दिन होने वाले उत्सव के लिए जाना जाता है। यहां एक और दर्शनीय जगह है, आनंदी स्वामी मंदिर, जिसे एक मराठा योद्धा, महाड़जी शिंदे ने बनवाया था। यह लगभग 250 साल पुराना माना जाता है और आषाढ़ी एकादशी पर यहां एक भव्य वार्षिक मेले का आयोजन किया जाता है। शहर से लगभग 20 किमी दूर मत्स्योदरी देवी का मंदिर है जो एक पहाड़ी पर स्थित है जो एक मछली जैसी दिखती है। यह न केवल अपने आध्यात्मिक महत्त्व के लिए बल्कि अपनी आकर्षक वास्तुकला के लिए भी एक दिलचस्प जगह है।

Other Attractions in Aurangabad