अहमदनगर से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित गांव-शनि शिगनापुर में आने वालों पर्यटकों को एक अनूठा धार्मिक अनुभव मिलता है। गांव के मुख्य देवता श्री शनेश्वर यानी भगवान शनिदेव हैं, जिन्हें शनि ग्रह का देवता माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूर्ति को, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह स्वयं प्रकट हुई थी, एक बड़े मंदिर के बजाय एक साधारण से मंच पर रखा गया है और भक्तगण स्वयं यहां धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। शनि देव को समर्पित दिवसों को, जैसे प्रत्येक शनिवार और प्रत्येक अमावस्या, यहांं बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। शनि देव को बुरी किस्मत लाने वाला माना जाता है और इसलिए उनकी पूजा उन्हें प्रसन्न करने का एक तरीका है ताकि उनके प्रभाव से पूजा करने वालों को बुरी किस्मत न मिले। इस गांव के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि ग्रामीणों का भगवान शनि पर विश्वास इतना मजबूत है कि उनके यहां दरवाजों में चौखट नहीं है और न ही यहां ताले लगते हैं। उनका मानना है कि प्रभु उनकी किसी भी खतरे से रक्षा करते हैं। यहां तक कि दुकानों पर भी ताला नहीं लगाया जाता है।

Other Attractions in Aurangabad