लिटिल अंडमान द्वीप साफ.सुथरे रेतीले समुद्र तटों और शानदार झरनों से युक्त है। यह दक्षिण अंडमान द्वीप के दक्षिण मेंए अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से लगभग 120 किमी की दूरी पर स्थित है। यह लिटिल अंडमान समूह के द्वीपों का हिस्सा है और डंकन जलसन्धि इसे ग्रेट अंडमान में रटलैंड द्वीपसमूह से अलग करती है। इस द्वीप का मुख्यालय लिटिल अंडमान के हट.बे में स्थित हैए जो कि इस द्वीप के लिए प्रवेश और निकास बिंदु का काम करती है। हट.बे जेट्टी से लगभग 65 किमी दूरए पानी की एक आकर्षक दूधिया और सफेद चादर जैसी व्हाइट सर्फ वॉटरफॉलए सदाबहार वर्षा वन के बीचों.बीच स्थित है।

 

यह एक आदर्श पिकनिक स्थल है। यहां पर श्व्हिस्पर वेवश् नाम का एक झरना हैए जो हट.बे जेट्टी से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां की यात्रा करते समय आप ट्रेलिंग द्वारा अंडमान के वर्षा वनों की सुंदर जैव विविधता को देख सकते हैं। आप इस द्वीप की संकरी खाडी में नाव की सवारी कर सकते है या एलीफेंट सफारी का लुफ्त ले सकते हैं। यह द्वीप सर्फिंग के लिए जाना जाता है और दिनों.दिन सर्फिंग के लिए इसकी पहचान बढ़ती जा रही है। यहां छोटे.छोटे रिसॉर्ट भी हैंय जिनमें सर्फिंग कैंप मौजूद हैंए जो बटलर.बे बीच पर सर्फिंग बोर्ड किराए पर देते हैं। बटलर.बे बीच पर उठने वाली लहरें सर्फिंग के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। यह वर्षावन और समुद्री कछुए की दुर्लभ प्रजातियों वाला एक निचला द्वीप भी है।

अन्य आकर्षण