नेहरू परिवार के निवास स्थान के बारे में कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू ने अपने पुराने घर 'स्वराज भवन' का उपयोग कांग्रेस के कार्यालय के रूप में किये जाने के बाद अपने नए घर 'आनंद भवन' को खरीदा था।

ऐसा कहा जाता है कि दो मंजिला हवेली 'आनंद भवन' को नेहरू ने खुद डिजाइन किया था। यह भवन यूरोप और चीन से आयातित लकड़ी के फर्नीचर और अन्य विभिन्न कलाकृतियों से सजाई गई भव्यता की मूर्ति लगती है। यह घर आज एक संग्रहालय है, जिसमें मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की दुर्लभ तस्वीरों, किताबों और व्यक्तिगत सामानों की प्रदर्शनी हैं। इन्दिरा जी का विवाह भी यहीं हुआ था। वर्ष 1970 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे भारत सरकार को दान कर दिया।

अन्य आकर्षण