पत्थर गिरजाघर या स्टोन चर्च के रूप में भी चर्चित 'ऑल सेंट कैथेड्रल', एशिया के सबसे बेहतरीन एंग्लिकन कैथेड्रल में से एक माना जाता है। यह एक औपनिवेशिक संरचना है, जिसे 19 वीं शताब्दी में वास्तुकला की गोथिक शैली में बनाया गया था। इस ऐतिहासिक गिरजाघर का डिजाइन वर्ष 1871 में विख्यात ब्रिटिश वास्तुकार सर विलियम एमर्सन (जिन्हें कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के डिजाइन का श्रेय भी दिया जाता है) द्वारा तैयार किया गया और 1887 में प्रतिष्ठित किया गया। भव्य संगमरमर का ऑल्टर, मोज़ेक का काम, स्टेंड ग्लास का पैनल, एक भव्य पल्पिट (प्रार्थना पढ़ने की जगह) और विशाल बलुआ पथ्थर से निर्मित मेहराब सब मिलकर, ऑल सेंट्स कैथेड्रल को प्रयागराज के शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में से एक बनाते हैं। कैथेड्रल सिविल लाइंस में सरोजिनी नायडू मार्ग पर स्थित है और रविवार को सुबह से शाम तक खुला रहता है। इस चर्च में लगभग 300 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

अन्य आकर्षण