महाराष्ट्र में स्थित अजन्ता और एलोरा गुफ़ाओं को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गयी है। इसमें 32 बौद्ध गुफ़ाओं का प्रसिद्ध समूह है जो चैत्य (पवित्र स्थान), पूजा स्थल अथवा विहार या आवासीय प्रकोष्ठ आदि हैं।

मुम्बई की एलीफेन्टा गुफ़ाएँ अन्य उल्लेखनीय आकर्षण हैं। इसकी दीवारों पर कलात्मक कसीदाकारी तथा मूर्तिकलाएँ हैं जिनमें हिन्दू और बौद्ध देवताओं के चित्र उकेरे गये हैं। इन गुफ़ाओं को 1980 के प्रारम्भ में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया।

कर्नाटक का हम्पी शहर एक पौराणिक नगर है जो किसी समय सशक्त तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन राज्य का शक्तिकेन्द्र तथा पवित्र मन्दिर का शहर था। रनिवास का स्नानगृह, एक भव्य कमल महल, एक शाही अस्तबल या एक मन्दिर जिसे भगवान शिव तथा पार्वती का विवाह स्थल माना जाता है, यूनेस्को का यह विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक महत्त्व को प्रदर्शित करता है।

अनेक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों से युक्त कला एवं शिल्पकलाओं के महान संरक्षक प्राचीन पल्लव राजवंश (तीसरी से नवीं शताब्दी ई.पू.) के नगर महाबलिपुरम (मामल्लापुरम) में प्रत्येक स्थान पर चकित कर देने वाले सुन्दर दृश्य हैं। यहाँ के सुन्दर गुफ़ा मन्दिर, मूर्तिकलाएँ तथा स्मारक उस काल के शिल्पकारों के अद्भुत कौशल से चकित कर देते हैं। आकर्षक नक्काशी तथा पत्थरों को काटकर बनाये गये मन्दिरों से युक्त महाबलिपुरम वास्तव में एक खुला म्यूजियम सा प्रतीत होता है।

यदि पत्थर बोल पाते तो खजुराहो के मन्दिरों से मधुर ध्वनि निकल पड़ती। यह मध्य प्रदेश राज्य में विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा है, खजुराहो का धरोहर नगर यूनेस्को के सूचीबद्ध मन्दिरों की विश्व धरोहर सूची में शामिल है जिसमें हिन्दू तथा जैन पूजाघर निर्मित हैं। ये मन्दिर अपनी चमत्कारी जटिल मूर्तिकला के लिए प्रसिद्ध हैं जो जीवन के प्रत्येक पहलू आध्यात्मिकता, प्रेम, मित्रता, खेल, राजसी ठाटबाट तथा मनोहारी कला को प्रदर्शित करते हैं।

पुरी में कोणार्क (कोण का अर्थ कोना तथा अर्क का अर्थ सूर्य) मन्दिर भगवान सूर्य का मन्दिर है और इसे उनके रथ के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह प्राचीन भारतीय वास्तुकला के सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक है। यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के इस भव्य मन्दिर को नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ऐसा स्थान बताया था जहाँ पत्थर मनुष्य से अधिक स्पष्ट भाषा में बात करते हैं।