calendar icon Tue, March 7- Mon, March 13, 2023

विश्व में आयोजित होने वाले भव्य योग महोत्सवों में एक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव है, जो प्रत्येक वर्ष ऋषिकेश में आयोजित किया जाता है। बोलचाल की भाषा में ऋषिकेश योग की राजधानी कहलाता है। इस महोत्सव का मुख्य आयोजन-स्थल परमार्थ निकेतन आश्रम है, जो गंगा नदी के किनारे पर स्थित है।

महोत्सव के दौरान, योग एवं ध्यान का अभ्यास करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। ये लोग योग निद्रा, प्राणायाम एवं हठ योग जैसी बेहद प्राचीन तकनीकों का अभ्यास करते हैं। ध्यान के विभिन्न सत्रों का भी आयोजन किया जाता है, जिसके तहत अंतरमौन, अग्निहोत्र, चिदाकाश धारणा और चक्र शुद्धि जैसे अभ्यास किए जाते हैं। इस महोत्सव में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट अनुभव प्राप्त होता है। इस दौरान उन्हें सात्विक भोजन करने को मिलता है। उन्हें सादगीपूर्ण तरीके से ठहराया जाता है। लोग अपने साथी महिलाओं एवं पुरुषों के साथ आध्यात्मिक विषयों पर खुलकर चर्चा करते हैं। शाम को ये सभी लोग ऋषिकेश की वास्तविक आध्यात्मिक अनुभूति का अनुभव लेते हैं। वे यहां होने वाले भजनों एवं कीर्तनों का आनंद लेते हैं। इसके अलावा व्यापक स्तर पर I