आंध्र प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन, अनंतगिरि, विशाखापट्नम और अराकू घाटी के बीच स्थित है। यहां शानदार वीकेंड बिताने के लिए जाया जा सकता है। यहां सुरम्य कॉफी बागानों की अंतहीन श्रृंखला है। इस क्षेत्र के तत्कालीन शासक हिल स्टेशन में गर्मियों की छुट्टियां बिताते थे। अनंतगिरि अपने कई झरनों, फलों के बागों, गहरे गड्ढे, पहाड़ी क्षेत्रों और संकरी घाटियों के लिए लोकप्रिय है। इन सभी में चपाराई झरना सबसे अधिक प्रसिद्घ है। इसे 'डमब्रिगुडा फॉल्स' के नाम से भी जाना जाता है। इसी के नज़दीक स्तिथ बोर्रा गुफाएं भारत में सबसे बड़ी गुफाओं में से एक है, जहां पर्यटक इन गुफाओं में लाखों वर्ष पुराने स्टैलक्टाइट एंड स्टैलग्माइट संरचना को भी देख सकते हैं। पर्यटक यहां पद्मापुरम बॉटेनिलक गार्डन का भी जायज़ा ले सकते हैं। यहां पर स्तिथ भावानसी का पवित्र झरना भी आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। यह पर्वत श्रंखला औषधीय जड़ी बूटी सहित भांति-भांति की वनस्पति और जीव जंतु से सम्पन्न है। अनंतगिरि विशाखापट्नम से लगभग 87 किलोमीटर दूर है, यहां आपको अवश्य जाना चाहिए।

अन्य आकर्षण