'बाविकोंडा' नाम का अर्थ है कुओं की एक पहाड़ी। इस पहाड़ी पर कई कुओं का उपयोग कर वर्षा जल को संग्रहित किया जाता था। यह विशाखापट्नम शहर से लगभग 15 किमी दूर स्थित, यह जगह अपने प्राचीन कलाकृतियों और विरासत स्थलों के लिए जानी जाती है। बाविकोंडा, बौद्धों में विशेष रूप से लोकप्रिय है और इनका एक मठ है, जिसे बाविकोंडा मठ कहा जाता है, जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया था। इस स्थल पर एक बड़े बौद्ध परिसर की खुदाई भी की गई, जहां बेहद रोचक अवशेष पाए गए। इनमें एक कलश था, जिसमें कुछ हड्डियां थीं, जिसे भगवान बुद्ध का अस्थिशेष माना जाता है। यहां मिलने वाली चीजों में शिलालेख, मिट्टी के बर्तन, ताबूत के अवशेष, ढली हुई ईंटें, प्लास्टर, टाइल्स, आदि शामिल हैं। बाविकोंडा आंध्र प्रदेश राज्य में एक लोकप्रिय स्थान है, जो विशाखापट्नम से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित है।

अन्य आकर्षण