ब्रह्मपुत्र नदी के दाहिने ओर स्थित बामुनी हिल्स पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र है। यहां 9 वीं और 10 वीं शताब्दी की खंडित मूर्तियां और पत्थरों की नक्काशी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार, खुदाई से यह पता लगा है कि ये मूर्तियां गुप्त काल में निर्मित हैं। बामुनी हिल्स की दीवारों पर पत्थर की सुंदर नक्काशियां दर्शकों को अपनी कलात्मक सुंदरता से आकर्षित कर लेती हैं। एक लोकप्रिय मान्यता यह भी है कि यह खंडहर भगवान विष्णु का मंदिर भी हो सकता है।     किंवदंती है कि भगवान कृष्ण के पोते अनिरुद्ध को बाणासुर की पुत्री से प्रेम हो गया था लेकिन बाणासुर को यह रिश्ता स्वीकार न था। इसलिए उसने अनिरुद्ध को यहां कैद कर रखा था।  

अन्य आकर्षण