पश्चिम बंगाल की एकमात्र मगरमच्छ परियोजना होने के नाते, भगबतपुर मगरमच्छ परियोजना एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। यह लोपियन द्वीप (सुंदरवन बायोस्फीयर रिजर्व में वन्यजीव अभ्यारण्य में से एक) से सटे सप्तमुखी खाड़ी के तट पर स्थित है। इस स्थान पर एस्ट्राराइन मगरमच्छ और बटागुर के बटागुर बस्का प्रजाति के कछुओं के लिए ही नहीं, बल्कि सप्तमुखी नदी प्रणाली के संगम पर अद्भुत घने मैंग्रोव वन के लिए भी लोग यहां खिंचे चले आते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता भी अत्यंत लुभावनी है। परियोजना में अलग-अलग उम्र के मगरमच्छ हैं। यद्यपि इस जगह पर नामखाना से आसानी से पहुंचा जा सकता है, लेकिन यहां सजनेखाली होकर भी जाया जा सकता है। निस्संदेह, यह जीवन भर के अद्वितीय अनुभवों में से एक है; जिसे भूलना आसान नहीं है।

 

अन्य आकर्षण