सुंदरवन अनोखे रायल बंगाल टाइगर का प्राकृतिक आवास स्थल है। इसे यूनेस्को ने 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया। सुंदरवन बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। सुंदरवन दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है।

सुंदरवन का नाम "सुंदरी" मैंग्रोव पौधे के नाम पर पड़ा जिसका अर्थ 'एक सुंदर वन होता' है। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है।