डल झील के सबसे प्रमुख आकर्षणों में शिकारा और बोटहाउस के अलावा, एक तैरता सब्जी बाजार (फ़्लोटिंग वेजिटेबल मार्केट) है। देश का यह एकमात्र तैरता सब्जी बाजार है। विश्व में वियतनाम की मेकांग डेल्टा के बैकवाटर में रोइंग दुकानों के बाद इसका दूसरा स्थान है। सब्जी बेचने वालों के पास डल झील में अपना द्वीप है, ये सुबह चार बजे से सब्जियां बेचना शुरू करते हैं और दो घंटों में ही दुकान बंद कर देते हैं।

इस बाजार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति तब मिली; जब एक जापानी फोटोग्राफर ने उसकी तस्वीरें खींची और उन्हें एक टूरिस्ट गाइड में प्रकाशित किया। डल झील के किनारे लगभग 1.25 एकड़ भूमि में सब्जी की खेती होती है। यहां पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता है। यहां पहुंचने के लिए आपको जल्दी उठना होगा। इसलिए रात में ही शिकारा बुक कर लेना ज्यादा उपयुक्त होगा। डल झील की आर्द्र भूमि में विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा होती हैं, जिसमें खीरा, टमाटर, बैंगन, पानी फल सिंघाड़ा, कमल ककड़ी शामिल हैं। इसे कश्मीरी में नाद्रू और कोहलबी कहा जाता है।

अन्य आकर्षण