स्वर्गवाहिनी नदी के तट पर स्थित, सुंदरता से भरपूर धरमपुर शहर सिलवासा के पास एक लोकप्रिय और आकर्षित पर्यटक स्थल है। पूरे साल इसकी जलवायु सुखद बनी रहती है। धरमपुर गुजरात के जनजातीय क्षेत्र (ट्राइबल बेल्ट) में स्थित है और इसे अक्सर गुजरात के कश्मीर के रूप में जाना जाता है। खोलचा, भेल, नायक, कोकनास और अन्य जनजातियों की मेहमान नवाज़ी आपको एक समृद्ध अनुभव कराती हैं। धरमपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में लेडी विल्सन संग्रहालय, जिला विज्ञान केंद्र और जापानी बगीचे शामिल हैं। श्रीमद राजचंद्र मिशन का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय भी यहीं हैं। जैसे ही आप शहर में प्रवेश करते हैं, यूरोपीय वास्तुकला शैली में बना राज्य रोहन गेट आपका स्वागत करता है। ग्रीक शैली में निर्मित मूर्तियां भी आपको यहां बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएंगी। लेडी विल्सन संग्रहालय साइंस सेंटर के पास स्थित एक विरासत भवन में चलाया जाता है। यह संग्रहालय सन् 1928 में बनाया गया था, यहां कलाकृतियों और अवशेषों का एक बड़ा संग्रह मौजूद है। ये संग्रह गुजरात के आदिवासी समुदायों की जीवन शैली को दर्शाता है। संग्रहालय में नौ विभिन्न श्रेणियों की प्रदर्शनी है। संग्रहालय के विभिन्न खंड औद्योगिक वस्तुओं के अलावा आदिवासी, नृविज्ञान, कला, संगीत और खिलौनों जैसे विभिन्न विषयों से संबंधित हैं। यह दावे के साथ कह सकते हैं कि, धरमपुर अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत से आपको अचंभित कर देगा।

अन्य आकर्षण