गिर राष्ट्रीय उद्यान अफ्रीका के जंगलों के अलावा दुनिया की दूसरी ऐसी जगह है जहां अबाध भ्रमण करते बब्बर शेरों को देखा जा सकता है। इस पार्क का पूरा जंगल शुष्क और पतझड़ी है; जो एशियाई शेरों के लिए उपयुक्त है। शेर और तेंदुए इस पार्क के मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा यहां आप सांभर हिरण, चोवसिंघा (दुनिया का एकमात्र चार सींग वाला मृग), सियार, भारतीय लोमड़ी, लकड़बग्घा आदि प्रजातियां को देख सकते हैं। यह पार्क पक्षी प्रेमियों के लिए भी उपयुक्त है। यहां 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियों मिलती हैं। यहां सफेद पंखों और लंबी-चोंच वाले लुप्तप्राय गिद्धों की विशेष प्रजातियां पाई जाती हैं। यह जंगल 40 से अधिक प्रजातियों के सरीसृपों (रेंगने वाले जीव) और उभयचरों (जल और स्थल दोनों जगह रहने वाले जीव) का भी प्राकृतिक आवास है। बड़ी संख्या में मार्श मगरमच्छों को देखने के लिए, अभ्यारण्य में स्थित कमलेश्वर जलाशय का दौरा किया जा सकता है। यहां पाए जाने वाले सांपों में किंग कोबरा, सॉ स्केल्ड वाइपर, करैत और रसेल वाइपर प्रमुख हैं। पर्यटक, सासन गिर के रिसेप्शन से जंगल सफारी के लिए वाहन और गाइड सेवाओं को बुक कर सकते हैं। पार्क भ्रमण के लिए सासन गिर स्थित सिंह सदन ओरिएंटेशन सेंटर से या गिर ऑनलाइन परमिट बुकिंग प्रणाली से परमिट ले सकते हैं। मध्य जून से मध्य अक्टूबर तक, गिर जंगल ट्रेल सफारी जनता के लिए बंद रहती है।

अन्य आकर्षण