वेलास के निकट गुहागर नामक एक शहर है, जो बेहद ही शांत है, यह कोंकण तटों की सूची में सबसे सर्वोत्तम और प्राचीन तट है। यह ऐसी जगह है जहां आप सांसारिक मोह माया को भूलकर प्राकृतिक सौंदर्य में विलीन हो जाएंगे। इसके मनोरम परिदृश्य में सुनहरी रेत के विस्तृत खंड, पूर्व की ओर बढ़ते पहाड़, विशाल नीले समुद्र और कैसुआरीना के जंगल शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय रूप से 'सुरू' के पेड़ भी कहा जाता है। गुहागर से असगोली तक 6 किमी में फैला खूबसूरत सफेद समुद्र तट अपने रेस्टोरेन्ट के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां आपको नाना प्रकार के समुद्री व्यंजन एवं कुरकुरे भाखरी के अलावा पारम्परिक कोंकणी व्यंजन जैसे सोलकाडी, मोदक आदि मिलते हैं। आप गुहागर की यात्रा के दौरान समुद्री तट पर स्नान का भी आनंद उठा सकते है। इसके जैसा शांत और सुरक्षित कोई अन्य समुद्री तट नहीं है, जहां दोपहर में शानदार स्नान का मजा लिया जा सके।  

अन्य आकर्षण