ब्रह्मगिरि, भगवान अलारनाथ के मंदिर का स्थान, पुरी से लगभग 25 किमी दूरी पर स्थित है। भगवान जगन्नाथ के 'अनबसरा' अनुष्ठान के दौरान, हजारों भक्त इसके दर्शन करने आते हैं। भगवान विष्णु (भगवान अलारनाथ) को समर्पित यह मंदिर 1610 ईसवी में बनाया गया था। कहा जाता है कि चैतन्य महाप्रभु, एक हिन्दू रहस्यवादी संत, भगवान जगन्नाथ के अनबसरा काल के दौरान अलारनाथ मंदिर में रहे थे। अर्थात उस वक्त, जब भगवान दो सप्ताह के लिए अकेले स्थान पर विश्राम करने गये थे। चैतन्य ने, अलारनाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के प्रकट होने का दावा किया था, और उसके बाद उन्होंने लंबे समय तक वहां उनकी पूजा की थी। उनके उदाहरण के चलते, भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने तीर्थयात्रियों की एक बड़ी भीड़ यहां उमड़ती है, और साथ ही इस जगह की बेहद प्रसिद्ध, चावल से बने खीर का स्वाद चखती है।

Other Attractions in Puri