ग्लेनमॉर्गन इस इलाके का सबसे शान्तिपूर्ण स्थान है, जो अवलांच झील से केवल 20 किमी. आगे है। यह पारिवारिक पिकनिक या सुकून के साथ समय बिताने के लिए उत्तम स्थान है। यहां वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में खुले में घूमते देखा जा सकता है। एक समय में ग्लेनमॉर्गन अपनी चाय बागानों के लिए बहुत लोकप्रिय था। ग्लेनमॉर्गन के विश्राम गृह से मोयर वैली और चाय बागानों की तलहटी में बने पायकर पावर हाउस का मनोरम दृश्य दिखता है। यहां एक ट्रैकिंग ट्रेल भी है जो बंगीतापाल से सिफारिया होकर साइलेंट वैली तक जाता है। यहां से मुदुमलै वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी का विहंगम दृश्य भी देख सकते हैं, जिनमें हॉर्नबिल, मिनीवेट, फेयरी ब्लू बर्ड और जंगली मुर्गियां शामिल हैं, यह पक्षी प्रेमियों के लिए बेहद उपयुक्त पर्यटन स्थल है।

अन्य आकर्षण