अवलांच लेक, यह ऊटकमुंड से 28 किमी की दूरी है। यहां आने के लिए एमराल्ड झील और घने जंगलों को पार करना पड़ता है। यह अपर-भवानी इलाके से ऊटकमुंड के रास्ते में पड़ता है। आराम से दिन काटने के लिए यह बेहद सुंदर स्थान है। इस झील तक जाने वाले रास्ते भव्य एवं मनमोहक दृश्यों से भरे हैं, जिसकी यात्रा बेहद सुखदायक है। अवालांच झील खिलते हुए फूलों से ढके पहाड़ी ढलान से घिरा हुआ है। पहाड़ की चोटी से, आप पूरे क्षेत्र के एक एक हिस्से को ठीक से देख सकते हैं। घने पेड़ों के कारण सूर्य के प्रकाश का यहां आ पाना थोड़ा मुश्किल है, इसलिए यह वन क्षेत्र ज्यादातर छाया में ही रहता है। यहां पर बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी दिखने को मिलते हैं। एडवेंचर में रूचि रखने वाले पर्यटक यहां ढेर सारी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जैसे- ट्रेकिंग, फिशिंग, नाइट कैंपिंग आदि। झील के पास एक ट्राउट हैचरी स्थापित की गई है, जहां मछली पकड़ने के उपकरण किराए पर लिए जा सकते है। झील में राफ्टिंग करने की भी सुविधा है।

अन्य आकर्षण