रमन विज्ञान केंद्र का नाम प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता, चंद्रशेखर वेंकट रमन के नाम पर रखा गया है। यह मुंबई के विज्ञान केंद्र से संबद्ध एक परस्पर संवादात्मक विज्ञान केंद्र है और इसे विभिन्न उद्योगों और मानव कल्याण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की अभिवृत्ति एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया था। विज्ञान केंद्र में आगंतुकों के लिए प्रचुर मात्रा में गतिविधियाँ हैं, जिसमें एक प्रागैतिहासिक पशु उद्यान, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी गैलरी, एक विज्ञान प्रदर्शनी आदि शामिल हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहाँ बच्चे मजेदार तरीके से सीखने का अनुभव कर सकते हैं, जबकि वयस्क नई चीजों को सीखने के साथ-साथ अपने विज्ञान ज्ञान को ताजा कर सकते हैं। पर्यटक विज्ञान व्याख्यान, विज्ञान फिल्म स्क्रीनिंग और रोचक 3-डी विज्ञान शो में भी भाग ले सकते हैं। केंद्र विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है जैसे आगंतुकों के लिए ग्रह दर्शन। यह सप्ताह के सभी दिनों में प्रात: 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक खुला रहता है और एक दिल्चस्प अनुभव निर्मित करता है।

अन्य आकर्षण