शहर का एक प्रमुख आकर्षण, महाराज बाग चिड़ियाघर नागपुर का केंद्रीय चिड़ियाघर है। शेर, बाघ, तेंदुए और हिरण जैसे कई पशुओं का घर, चिड़ियाघर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समान रूप से आमंत्रित करता है। निर्मल वातावरण के बीच, यह एक शाम बिताने के लिए एक रमणीय स्थल है। पर्यटक महाराज बाग का भी अन्वेषण कर सकते हैं, जो कि एक सुंदर और सुव्यवस्थित उद्यान है जो भोंसले राजाओं द्वारा बनाया गया था। वर्तमान में इसे एक सुंदर वनस्पति उद्यान में बदल दिया गया है जो वनस्पतियों की शानदार प्रजातियों को समाहित करता है। यह उद्यान जड़ी बूटियों, झाड़ियों, सजावटी और सुगंधित पौधों के एक समृद्ध संग्रह से सुसज्जित है, और पर्यटक इस प्राकृतिक ताज़गी भरे स्थल में आनंद ले सकते हैं। चिड़ियाघर में सप्ताह के सभी दिन में प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे के बीच जाया जा सकता है।

अन्य आकर्षण