खिन्दसी तलाओ या खिन्दी झील नागपुर की सबसे स्वच्छ झील है,जो पर्यटकों के लिए कुदरत का बहुत ही खास तोहफा है। अपने शांत वातावरण और मनोहारी नजारों के लिए पर्यटकों को आमंत्रित करता है। हरे भरे जंगलों से घिरी झील, आगंतुकों के लिए पर्याप्त मनोरंजक अवसर प्रदान करती है। इस झील में मोटरबोट सवारी, पैडल बोट, रोइंग बोट और थ्रिलिंग वॉटर स्कूटर की सवारी पर्यटको खास कर युवाओं और बच्चों के लिए तो यह स्वर्ग जैसा स्थान है। झील के पास स्थित एडवेंचर पार्क भी है जहां पर्यटक इसका आनंद प्राप्त कर सकते हैं। पार्क में बच्चों के लिए मौज-मस्ती का बहुत सारा सामान है। यहां पर बच्चों को लुभाने वाली सवारियां और झूले हैं। इससे यह बहुत ही खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बन जाता है। जो पर्यटक रोमांच से लगाव रखते हैं वो झील के पास जंगल की सैर कर सकते है। पूरे वर्ष में रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोगों का जमावड़ा रहता है। खिन्दी झील नागपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। यहां और सड़क द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

अन्य आकर्षण