नीले रंग के पानी वाली प्राचीन पांगोंग झील समुद्र तल से 14,270 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इसे दुनिया की सबसे ज्यादा खारे पानी की झील कहा जाता है। ये लगभग भारत-चीन के बॉर्डर पर मौजूद है। इसका एक हिस्सा भारत में तो दूसरा हिस्सा चीन में है। ये झील इतनी खूबसूरत है कि यहां पर बॉलिवुड फिल्म 3 इडियट्स का एक सीन फिल्माया गया था। इसके अलावा यहां 3 इडियट्स पॉइंट भी है जहां फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किया गया पीले रंगे का स्कूटर खड़ा हुआ है। अपने सबसे चौड़े इलाके में ये झील 5 किलोमीटर चौड़ी है। साथ ही इसकी लंबाई 134 किलोमीटर है। झील के किनारे कई तरह के कैंप मौजूद हैं जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। यह इलाका लेह से लगभग 220 किलोमीटर दूर है।

अन्य आकर्षण